ग्वालियर टाइम्स का अधिकृत कार्यालयीन दतिया समाचार पृष्ठ पर दतिया जिला के समाचार व आलेख एवं समसामायिकी यहां आप पढ़ सकेंगें । हमारी वेबसाइटों www.gwaliortimeslive.com www.gwaliortimes.in www.awazehind.in पर आप इस पेज की ताजा हेडलाइनें देख और पढ़ सकेंगें
ग्वालियर टाइम्स श्योपुर विस्तृत समाचार
ग्वालियर टाइम्स ( आफिशियल)
रविवार, 14 मार्च 2021
शनिवार, 9 जनवरी 2021
उ.प्र. के उप मुख्यमंत्री मौर्य के दतिया पहुंचने पर गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने किया स्वागत
https://www.dprmp.org/PHOTO_2015/MAR20/datia0901212-.gif उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के शनिवार को दतिया पहुंचने पर प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने पुष्पहार पहनाकर श्री मौर्य का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्मयंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को माँ पीताम्बरा माई के दर्शन करने हेतु दतिया पहुंचे जहां प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया।
शनिवार, 28 नवंबर 2020
आलू 60 रू प्रति किलो तो मटर 160 रू, प्याज 60 रू, टमाटर 40 रू, दाल 100 -120 रू , तेल - 120-130रू प्रति किलो के भाव में , लाकडाउन में लुटा पिटा आम आदमी बेरोजगार महज साग सब्जी के दर्शन कर ही सुखी है सरकार
- नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द''
मुरैना/ दतिया/ ग्वालियर/भिंंड / श्योपुर , सरकारें जनता को अच्छी खबर देतीं सुनातीं आईं हैं यह एक परंपरा है , और अच्छे दिन का सपना और वायदा वोट की कीमत में बेचतीं आईं हैं , यह एक रिवाज है ।
जब सोने के दाम में प्रति दस ग्राम ( बाजारू एक तोला दस ग्राम का और पुराना पारंपरिक देश में प्रचलित एक तोला 12 ग्राम का होता है , जब से होलोग्राम वाले आये हैं तब से दो तोला होलोग्राम खा जाता है और यह तोला दस ग्राम का रह जाता है ) के वजन में एक हजार या 500 रू की कमी हो तो मीडिया की सुर्खी बन कर खबर बन जाती है और फ्रंट पेज हेडलाइन होती है , सोने के दामों में जबरदस्त धमाकेदार कमी ,गोया आम आदमी या हर अखबार पढ़ने वाला केवल सोना खरीदने और सोने के दाम पता करने के लिये ही अखबार खरीदता और पढ़ता है ।
चंद प्रतिष्ठित मीडिया को अपवादस्वरूप अगर छोड़ दें तो बाकी बकाया मीडिया को यह पता ही नहीं कि हर अखबार खरीदने पढ़ने वाला साग सब्जी और रोटी तो जरूर ही खाता है ।
साग सब्जी रोटी हर आदमी जन्म से लेकर मरने तक संग संग ढोता खाता है , अपने संग बंधे चिपके और आश्रित परिवार वालों के पेट के लिये , जब वह जन्म के समय पेट साथ लेकर आता है और मरने तक इसी पेट को संग लिये घूमता है , तब तक कोई इसे मेहनत और ईमानदारी की ईंधन की खुराक डाल कर देह की गाड़ी चलाता है , भले ही उसकी स्पीड 500 मीटर प्रति घंटा हो या बेईमानी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार ए दो नंबर , चार नंबर की औंधी सीधी कमाई का आलीशान मंहगा एयर पेट्रोल का ईंधन भर कर शताब्दी की स्पीड 140 किलो मीटर प्रतिघंटा या हवाई जहाज की स्पीड 600 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से इस नामुराद देह की गाड़ी चलाता या उड़ाता हो ।
बहरहाल ये साफ है कि जैसे हर स्कूटर मोटर सायकल वाले को पैदल चलता आदमी ओछा और छोटा तुच्छ गरीब इंसानी कीड़ा मकोड़ा नजर आता है तो हर कार वाले को स्कूटर मोटर सायकल वाले भी ऐसे ही नजर आते हैं , तो हर और बड़ी गाड़ीयों वालों जैसे बी एम डब्ल्यू, राल्स रायस या एम्पाला वालों को ये कारों वाले भी बड़े तुच्छ और ओछे छोटे कीड़े मकोड़े नजर आते हैं । क्या करिये इंसान की फितरत ही यही है , ग्वालियर के किले पर सास बहू यानि कि सहसबाहू के मंदिर से नीचे देखेंगे तो पूरा ग्वालियर ही , सब ई एम डब्ल्यू , बी एम डब्ल्यू , रेल गाड़ी अताब्दी शताब्दी , राजधानी वगैरह सब के सब ही रेंगते हुये छोटे मोटे तुच्छ और ओछे कीड़े मकोड़े नजर आने लगते हैं , यह फितरत नहीं , हकीकत है , दृष्टिकोण और दृष्टि युक्तिकरण है । और ऊपर लिखे बाकी सब इंसानी अहंकारी फितरत के दृष्टिभ्रम हैं ।
बिल्कुल कुछ ऐसा ही है , मीडिया भी एक दृष्टिभ्रम में रहता और चलता है , और जहां तक संभव हो यथार्थ व सचाई के धरातल से बचता है , वरना सच लिखने का कहने का ( नेता भी इसमें शामिल समझिये) अंजाम यह होगा कि जिनका सच कहा बोला लिखा जाये उनके पास तो फूटी छदाम नहीं है देने को और जो दे सकते हैं या जिनकी कृपा से या वरद हस्त से मीडिया चलता है या विज्ञापन वगैरह या बिना विज्ञापन दो नंबर में कुछ मिल मिलू जाता है वही लोग इस देश का असत्य हैं , गलत काम करने वाले , भ्रष्ट बेईमान और रिश्वतखोर हैं , अब उनकी कृपा ओर पैसे से से ही मीडिया चलना है । तो गरीब आम आदमी तब जाकर एक छपा अखबार या टी वी चैनल पर कुछ खबर पढ़ या देख पाता है । सो मीडिया भी साग सब्जी के दामों की आवाज उठाने के बजाय सोने के ही दाम बतायेगा जिसे आम गरीब आदमी देख सुन तो ले और अखबार या चैनल को बहुत बड़ा माने और समझे , चमक दमक दीखे भले ही सारे कपड़े उतार कर दीखे मगर चमचमाती चीज दीखे , चकाचौंध में आखें चौंधिया जायें तो और देखने पढ़ने वाला बाकी सब गम , परेशानियां और समस्यायें बिसरा दे और ध्यान भूल कर सोने के दामों को राष्ट्रीय चर्चा व महत्व का विषय समझे ।
अगर साग सब्जी जैसे मसले और चीजें टी वी चैनल पर या अखबारों में देखने पढ़ने को मिलेंगी तो चमक दमक का खेल खत्म हो जायेगा और ओछी व तुच्छ चीजें नेशनल लेवल पर दिखने लगेंगी और राष्ट्रीय चर्चा , महत्व और प्रोटेस्ट का आधार बन जायेंगी , दाम यकायक गिरकर बाबाज के लंगोट के माफिक कम और कम होते जाकर ऐसे धड़ाम से गिरेंगें जैसे लंगोट की पट्टी अचानक से खुल कर बिकनी की तरह फस्स् और सररर करती खिसक गई हो । गोया किसान से खरीदी कोई चीज पांच रूपया प्रति किलों केवल दह रूपये प्रतिकिलो के दाम पर आ जायेगी ।
मतलब ये कि जब बेचने वाला ही एक रूपये प्रतिकिलो के मुनाफे पर धंधा करेगा तो , बाकी दल्ले , नेता , अफसर , और लग्गा तग्गा मसलन मीडिया और .... वगैरह वगैरह कहां से पलेंगें , कहां से खायेंगें । उसी चीज को जब पचास रू प्रतिकिलो बेचा जायेगा तो बेचने वाले को भी पांच रू मुनाफे के और बाद बाकी , चुनाव टाइम पर नेताओं और पार्टीयों को चंदा , मंडी में दूकान या ठेला लगाने की रोजाना की नगरनिगम या नगरपालिका की रोजनदारी वसूली , पुलिस वाले बीट प्रभारी का लेन देन, और बीच बीच में बीट प्रभारी के बजाय फीती लगाये आ जाने वाले सिपहिया , जब तब पत्रकार और न जाने कितनों के हिसाब किताब के बाद अगर पांच रू प्रति किलो किसान से खरीदी चीज कोल्ड स्टोरेज में डाल कर बी एच सी यानि बैंजीन हैक्सा क्लोराइड और मैलाथियान तथा भैंस का इजेक्शन लगाकर लंबी मोटी कर बढ़ाई गईं सब्जियां जैसे लौकी , तोरई , कद्दू , बैंगन , खीरा और सेम आदि इन सबके खर्चों को निकाल कर अपने आप ही दाम उस पांच रू का पचास रू हो ही जाता है ।
मतलब साफ है ,कोल्ड स्टोरेज किसान को भी खा रहे और लूट रहे हैं तो जनता यानि आम आदमी को भी । एक बार मुरैना में हजारों टन आलू कोल्ड स्टोरेजों को बाहर सड़क पर यानि हाई वे पर फेंकना पड़ा था , ऐसा तब हुआ जब नया आलू किसान ले आया और वह कोल्उ स्टोरेज वाले आलू से पच्चीस गुना सस्ता था । लिहाजा कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने वाले व्यापारियों ने कोल्ड स्टोरेजों का मासिक किराया देना बंद कर दिया और नया माल ( आलू ) खरीद कर कोल्ड स्टोरेज ले जाना शुरू कर दिया ,बाजार में उस समय आम आदमी को कोल्ड स्टोरेज वाला आलू चालीस से पैंतीस रू प्रति किलो बेचा जा रहा था , मगर किसान का नया आलू मंडी में पांच रू प्रतिकिलो और मोहल्लों घरों में वह आठ रूपये और सात रू प्रतिकिलों के दाम पर हाथठेले वालों द्वारा बेचा जाने लगा तो , ऐसी सूरत में वही चालीस पैंतीस रू प्रतिकिलो वाला कीटनाशक दवायें मिला हुआ हजारों टन आलू सड़कों पर फेंकना पड़ा ।
उक्त घटनाक्रम से जाना जा सकता है कि सिस्टम में दोष कहां पर है , अलबत्ता कोल्ड स्टोरेजों की स्थापना इसलिये की गई थी कि किसान अपना माल यानि फसल उसमें रख सके और साल भर साग सब्जी आम जनता को हर मौसम में मिल सके , इसलिये नहीं कि दलाल , व्यापारी और विक्रेता , किसी किसान से सस्ते में माल खरीद कर सालभर मुनाफाखोरी , ब्लेकमार्केटिंग के लिये जमाखोरी कर सकें ।
किसी किसान ने अपना माल कोल्डस्टोरेज में रखा होता तो न कभी साग सब्जी के दाम बढ़ते और किसान आज तक इतना गरीब , परेशान और मजबूर व लाचार ही नहीं होता । सरकार अगर मंडी में फसल खरीदने और तुलाई के लिये किसानों का पंजीयन कर एस एम एस से नंबर लगवाती है कि केवल किसान ही बेच पाये अन्य कोई दलाल या व्यापारी नहीं ,तो फिर कोल्ड स्टोरेजों और बेयर हाउसों के लिये केवल किसान ही इनमें अपनी फसल की उपज रख सके , यह अनिवार्य क्यों नहीं करती , किसानों की भी समस्या हल होकर परेशानी खत्म हो जायेगी , किसानों के खाते की फसल की मेहनत की , लागत की मुनाफे की समस्या ही समाप्त हो जायेगी और आम जनता को भी पांच रू की चीज पचास रू प्रतिकिलो में लेने की फर्जी व कृत्रिम मंहगाई से हमेशा के लिये मुक्ति मिल जायेगी , किसान भी चैन से अपना परिवार पाल सकेगा और दो रोटी शान व इज्जत से खा सकेगा और आम आदमी भी जो आज केवल साग सब्जी के दाम पूछ कर मन मसोस कर लाचार होकर रह जाता है और देशी घी की तरह सब्जी वाले के ठेले के दर्शन कर पाव भर , या आधा किलो एकाध चीज कभी कभार खरीद कर रह जाता है और हर चुनाव के बाद हर सरकार से आस लगाता है कि अब दाम कम हो जायेंगें और हम चैन से ख पी सकेंगें ।
सरकारी साग रोटी खा रहे नेताओं और अफसरों को यह सारी बातें समझ नहीं जायेंगीं क्योंकि उनका समझदानी का लेवल हाई ( गोल्ड यानि सोने के लेवल ) रहता है और ये साग सब्जी , आम आदमी वगैरह जरा लो लेवल की बातें हैं , सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के लेवल की बातें हैं ।
दूसरी भाषा में कहें तो ..... रोजाना खपत होने वाली चीजों को नकदी की यानि रोजाना मुनाफा देने वाली चीजें कहा जाता है , मसलन ... माचिस , नमक , साग सब्जी , तेल , दाल , मसाले ( हर कोई नहीं डालता) आदि रोजाना बिकने , खपत होने वाली चीजें हैं और हर आदमी के इस्तेमाल की चीजें हैं , अगर यही आम आदमी से दूर हो गयीं और बेतहाशा बेलगाम मंहगीं इसी तरह ही रहीं और होतीं रहीं तो ...... भई हम तो इसी तरह लिखते रहेंगें , और ग्वालियर टाइम्स इसी तरह प्रकाशित प्रसारित करती रहेगी ।
मास्क न पहनने व अन्य सावधानियां न बरतने पर "ओपन जेल", कोरोना योद्धा डॉ. शुभम उपाध्याय के परिवार को 50 लाख रूपए की सहायता
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण अधिक है, वहां क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सलाह अनुसार वैवाहिक आयोजनों में संख्या संबंधी प्रतिबंध लगाया जाएं, परंतु जिन जिलों में प्रकरण कम हैं, वहां वैवाहिक आयोजनों पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाए जाएं। मास्क न लगाने तथा कोरोना संबंधी अन्य सावधानियां न बरतने पर कुछ समय के लिए 'ओपन जेल' में रखा जाए। जो लोग 'होम आइसोलेशन' में हैं, उनके घर के बाहर तत्संबंधी सूचना प्रदर्शित की जाए, जिससे वे घर से बाहर न निकलें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है, वहां 'कंटेनमेंट जोन' बनाए जाएं, जिससे संक्रमण आगे न फैले। भोपाल शहर में कोलार, एम.पी. नगर तथा अशोका गार्डन क्षेत्रों में कुल 05 संक्रमण क्षेत्र बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में विशेष सावधानी रखी जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना योद्धा डॉ. शुभम उपाध्याय कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। हमने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की। उन्हें 'लंग ट्रांसप्लांट' के लिए चैन्नई भी ले जाने वाले थे, परंतु इसके पूर्व उनका दु:खद निधन हो गया। हम सभी उन्हें सादर श्रद्धांजलि देते हैं। उनके परिवार को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
'होम आइसोलेशन' की कड़ी निगरानी हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जो मरीज 'होम आइसोलेशन' में हैं, उनकी कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर्स के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाए। आवश्यक होने पर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाए। वे घर से बाहर न निकलें, इस पर सख्त पाबंदी की जाए। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों में 62 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
91.1 प्रतिशत रिकवरी रेट
प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट 91.1 प्रतिशत है, पॉजिटिविटी रेट 5.5 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत है। कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 14 हजार 677 है तथा प्रदेश में प्रति 10 लाख व्यक्ति कोरोना टैस्ट की संख्या 42 हजार 889 है।
इंदौर में सर्वाधिक नए प्रकरण
जिलावार समीक्षा में पाया गया कि कोरोना के सर्वाधिक नए प्रकरण इंदौर में 556 आए हैं, उसके बाद भोपाल में 313, ग्वालियर में 95, जबलपुर में 85, रतलाम में 51 तथा विदिशा में 33 नए प्रकरण आए हैं। इन जिलों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिए गए।
विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम लेकर सागर जाएं
सागर में मृत्यु दर अधिक होने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि वहां के प्रभारी अधिकारी विशेष चिकित्सकों की टीम लेकर कल ही सागर जाएं। वहां मृत्यु दर हर हालत में कम होनी चाहिए।
बुरहानपुर में कोई नया प्रकरण नहीं, केस स्टडी करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुरहानपुर जिले में घनी आबादी होने के बावजूद कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। शुरूआत में जहां बुरहानपुर में बड़ी संख्या में कोरोना के प्रकरण आ रहे थे, वहीं आज जिले में कोई भी नया प्रकरण नहीं आया है तथा कोरोना लगभग समाप्ति की स्थिति में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुरहानपुर जिले की केस स्टडी करें तथा अन्य जिलों में भी ऐसी व्यवस्था लागू की जाए।
रविवार, 22 नवंबर 2020
मकर राशि में हुये शनि गुरू इकठ्ठे दो धुर विरोधी गृह , शनि की राशि में एक साथ , शनि के घर में गुरू रहेंगें शनि के साथ, अतिचारी होकर
- नरेन्द्र सिंह तोमर ‘’आनन्द’’ , एडवोकेट एवं
सी ई ओ तथा प्रघान संपादक , ग्वालियर टाइम्स ग्रुप
कल दिनांक 20 नवम्बर 2020 शुक्रवार को , गुरू जैसे बृहद प्रभावकारी गृह ने राशि परिवर्तन दोपहर करीब डेढ़ बजे किया और अब तक धनु राशि में गोचर कर रहे , चल रहे गुरू अब मकर राशि में आ चुके हैं ।
हालांकि धनु राशि गुरू की ही राशि है और धनु के स्वामी गुरू के ही घर में गुरू अभी तक निवास कर रहे थे । और कल से वे अब शनि की ही दूसरी राशि अर्थात मकर राशि में ( शनि के ही घर में ) अब रहने आ गये हैं । इस घर की खास बात यह है कि इस राशि मकर का स्वामी यानि इस घर का मालिक भी यहीं इसी घर में पहले से ही मौजूद है । गुरू को अब शनि के साथ शनि के घर में आगामी समय में फिलहाल रहना है ।
ज्योतिषीय परिकल्पना और आकलनों के मुताबिक शनि और गुरू एक दूसरे के धुर विरोधी ग्रह हैं । और दोनों में परस्पर विरोध और वैमनस्यता रहती है । गुरू एकदम से शनि के विपरीत गुण रखते हैं ।
इस सारे ग्रहीय परिवर्तन में कुछ आवश्यक गणित पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है , मसलन दोनों ग्रहों के अंश और प्रभाव के साथ दोनों ग्रहों की चालें , अस्वाभाविक चालें जैसे कि वक्री, अस्त, उदय और अतिचारी चालें आदि ।
पहले तो यह कि मकर राशि में शनि , अपने खुद के ही घर में बैठे हैं , और गुरू अपनी नियमित चाल चलते चलते शनि के घर आ पहुंचा है और वहां अब शनि के साथ ही उसे वक्त गुजारना है , शनि इस समय आज की तारीख तक नवजात अवस्था में हैं अर्थात नवजात शिशु जैसे हाल व अवस्था में हैं , मतलब शनि इस वक्त बेअसर हैं और अपना अच्छा बुरा कुछ भी असर या प्रभाव दिखाने की हालत में नहीं हैं ।
और गुरू ने तो कल ही अपना गोचर इसी घर में यानि मकर राशि में शुरू किया है । इसलिये स्वाभाविकत: और प्राकृतिक रूप से गुरू कल ही जनमे हैं और वे भी इस समय आज दिनांक को नवजात शिशु वाली अवस्था में हैं । इसलिये वे प्रभावहीन और बेअसर हैं ।
इन दो नवजातों के एक घर में होने और फिलहाल एक ही पलकी में झूलने का अर्थ भी जानना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से परम आवश्यक है , इसके लिये दोनों ग्रहों की चालों और गतियों का अध्ययन परम लाजमी है ।
विशेष खगोलीय घटना :- भारतीय ज्योतिषीय पद्धति जिसे चान्द्र पंचांग कहा जाता है और चन्द्रमा की गति पर आधारित तिथ्यादि से निर्धारित होता है , के मुताबिक तथा भारतीय सौर सिद्धांत के भी मुताबिक , इसके साथ ही वर्तमान आधुनिक विज्ञान ( फिजिक्स एंड एस्ट्रोनोमिकल ) वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्रों के मुताबिक 21- 22 जून को सबसे बड़ा दिन और इनके बीच की रात साल भर में सबसे छोटी रात होती है , इसी प्रकार 21 -22 दिसम्बर को सबसे छोटा दिन और इनके बीच की रात साल भर की सबसे बड़ी रात होती है ।
इसी 21 -22 दिसम्बर 2020 को इस साल यह दोनों नवजात ग्रह शनि और गुरू मकर राशि में एक साथ , एकदम समान अंशों पर आयेंगें । संयोगवश यह एक विचित्र स्थिति इन दोनों ग्रहों की उसी वक्त घटित होगी जब दिनमान और रात्रिमान में सालाना बदलाव हो रहा होगा । और इस दिन ही यह दोनों ग्रहों नवजात अवस्था से किशोर अवस्था की ओर बढ़ने से पहले एक ही समान अंश पर होंगें और एक दूसरे के साथ होगें एक ही राशि या एक ही घर में ।
ज्योतिष में समान अंश पर एक ही राशि में ग्रह होने पर उन ग्रहों की अमावस बन जाती है, अर्थात स्पष्ट है कि शनि और गुरू की पारस्परिक इस दिन अमावस बन जायेगी । कुल मिलाकर शनि और गुरू प्रभावित लोगों या इन दोनों से प्रभावित प्रकृति में उपलब्ध चीजों के लिये यह समय अमावस का समय होगा , जिसका अर्थ है कि होगा तो सब कुछ उपलब्ध , मगर दिखेगा नहीं । नजर नहीं आयेगा , न तो मार्ग और न मंजिल , कुछ भी नजर नहीं आयेगा ।
इस सब में गुरू की चाल स्पष्ट हो जाती है कि चंद रोज में गुरू का शनि को अमावस दे देने का अर्थ है कि गुरू की चाल अतिचारी रहेगी और गुरू का मकर राशि में गोचर प्रचंड गति से चलेगा , अतिचारी गुरू की चाल इतनी तेज होगी कि आज शून्य अंश पर चल रहे गुरू , एकदम से ही 05 अप्रेल 2021 को अर्थात महज चार साढ़े चार महीने में ही राशि बदल देंगें और शनि की ही दूसरी राशि कुम्भ राशि में यानि शनि के दूसरे घर में , प्रवेश कर जायेंगें । गुरू की इस दरम्यान अर्थात 05 अप्रेल तक की अतिचारी चाल काफी अर्थ रखती है और शनि के साथ चलते , शनि उस वक्त जब गुरू राशि बदलेंगें 05 अप्रेल को अपनी पूरी युवा अवस्था में 16- 17 अंश पर होगा ।
शनि और गुरू के इन अंशों और चालों के अनेक अर्थ और मायने हैं , शनि 07 जनवरी 2021 को अस्त होंगें और 09 फरवरी को उदित होंगें । शनि इस समय होशोहवास में किशोरावस्था में होंगें ।
इन ग्रहों के एक राशि में गोचर करने और अतिचारी गुरू के कारण राजनैति उथलपुथल और क्या क्या घटनाक्रम घटेंगे , आप पर सीधे सीधे इसका क्या असर पड़ेगा , इसकी व्याख्या और विश्लेषण -: -
( शेष भाग कल के अंक में जारी रहेगा ........... ... )
Narendra Singh Tomar “Anand”
42 Gandhi Colony
Morena M.P.
Whatsapp : 9425738101
7000998037
गृह मंत्री द्वारा वार्ड क्रमांक 33 एवं 34 में सीसी रोड़, सड़क एवं नाली निर्माण का किया शिलान्यास
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वार्ड क्रमांक 33 में झांसी वायपास से श्री रामू प्रजापति के मकान एवं रोशन सेन वाली गली में सीसी रोड़ सड़क, नाली निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 34 में झांसी हाईवे से शंकुतला अहिरवार के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का शिलान्यास किया। जिनकी लागत क्रमशः 69.45 लाख एवं 64.86 लाख रूपये है। शिलान्यास के दौरान वार्ड निवासियों ने स्थानीय विधायक एवं गृहमंत्री का भव्य स्वागत किया। वार्ड क्रमांक 34 के कुशवाहा समाज के निवासियों ने भव्य माला से गृह मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि यह कार्य काफी समय पहले हो जाने चाहिए थे किन्तु परिस्थतियों के कारण यह कार्य नहीं हो पाए। लेकिन अब इन कार्यो में कोई कमी नहीं आएगी मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि दतिया के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखूंगा किन्तु मुझे इसमें आप लोगों का भी भरपूर सहयोग चाहिए। यदि दतिया में विकास के संबंध में मुझे कोई सुझाव देता है निश्चित तौर पर मैं वह कार्य अवश्यक कराउंगा जिससे दतिया का विकास और बढ़ता जाए।
इस अवसर पर श्री विपिन गोस्वामी एवं श्रीमती मीनक्षी कटारे ने दतिया विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री सुभाष अग्रवाल, प्रशांत ढेंगुला, मुकेश यादव, सतीश यादव, जीतू कमरिया, अतुल भूरे चौधरी, अमित महाजन, दीपक सोनी, श्रीमती सेवंती भगत, हरीओम यादव, मान सिंह सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गृह मंत्री ने तीर्थ यात्री विश्राम गृह का लोकार्पण किया
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज शनिवार को दतिया प्रवास के दौरान सिविल लाईन पर बने तीर्थ यात्री विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री विश्राम के लिए इस विश्राम गृह का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विश्राम गृह को सर्व सुविधा युक्त बनाया गया है जिससे तीर्थ यात्री यहां पर आराम कर सकें। उन्होंने कहा कि जो तीर्थ यात्री बाहर से आते है और होटल में रूकने में सक्षम नहीं आए वह इस विश्राम गृह में रूक सकते है।
इस अवसर पर सभी जनप्रतनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 22 नवम्बर 2020 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 22 नवम्बर 2020 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे बुन्देला कॉलोनी में सीसी रोड़ के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11 बजे आप झलकारी बाई सामुदायिक भवन बायपास मार्ग दतिया में झलकारी बाई जयंती के कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित) रहेगा। अपरान्ह 3 बजे अपर टीटी नगर मार्ग सिजरिया की बगिया में स्थित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4 बजे डबरा पहुंचेगे। सायं 6 बजे आप लक्ष्मी नारायण मंदिर डबरा में आयोजित सामाजिक अन्नकूट कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप निवास पहुंचेगे। रात्रि 10.30 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
दतिया कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक ली
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार ने आज शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट भवन के कलेक्टर कक्ष में नगरीय निकास एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि इन चुनावों में अभी और नोडल अधिकारी विभिन्न निर्वाचन कार्यो को पूरा करने के लिए तैनात किए जायेंगे। जिनके ऊपर पूरे निर्वाचन की जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत की भी बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन संबंधी सामान्य जानकारी दी जायेगी। उन्होंने निर्वाचन हेतु नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन हेतु प्रभारी निर्वाचन अधिकारी के रूप में एडीशनल सीईओ जिला पंचायत श्री धनंजय मिश्रा को कार्य सौंपा है
लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करें, दतिया कलेक्टर ने दिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज शनिवार को राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने एवं लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण की कार्यवाही करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से सर्किल वार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित जितने भी प्रकरण लंबित है उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सकारात्मक सोच के साथ प्ररकणों की त्तपरता के साथ निराकरण की कार्यवाही करें, जिससे आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि कई प्रकरण वर्षो से लंबित है उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
शनिवार, 21 नवंबर 2020
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आज से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 21 नवम्बर 2020 से 22 नवम्बर 2020 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 21 नवम्बर 2020 को रात्रि 1 बजे सचखंड एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.30 बजे डबरा पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 8.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 9.30 बजे आप मॉ पीतम्बरा माई एवं शनिदेव के जी के दर्शन करेंगे। प्रातः 10 बजे आप वार्ड क्रमांक 33 में सीसी नाली निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और प्रातः 11 बजे वार्ड क्रमांक 34 में सीसी नाली निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12 बजे दतिया निवास पर आगमन (आरक्षित) रहेगा। अपरान्ह 3.30 बजे आप तीर्थ यात्री विश्रामलय दतिया का लोकार्पण करेंगे और डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4 बजे डबरा पहुंचेगे यहां पर आप ठाकुर बाबा रोड़ पर विक्रम सरदार के ढ़ाबे का उद्घाटन करेंगे। सायं 7 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 7.30 बजे दतिया पहुंचकर वृन्दावन धाम में भोपाल कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित रहेंगे। रात्रि 8.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे।गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 22 नवम्बर 2020 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे बुन्देला कॉलोनी में सीसी रोड़ के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11 बजे आप झलकारी बाई सामुदायिक भवन बायपास मार्ग दतिया में झलकारी बाई जयंती के कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित) रहेगा। अपरान्ह 3 बजे अपर टीटी नगर मार्ग सिजरिया की बगिया में स्थित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4 बजे डबरा पहुंचेगे। सायं 6 बजे आप लक्ष्मी नारायण मंदिर डबरा में आयोजित सामाजिक अन्नकूट कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप निवास पहुंचेगे। रात्रि 10.30 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
कौमी एकता सप्ताह 25 नवम्बर 2020 तक
राज्य शासन द्वारा इस वर्ष भी 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2020 तक ”कौमी एकता सप्ताह” मनाया जायेगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए ”कौमी एकता सप्ताह” बनाने में शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा।
यूडीआईडी पोर्टल के माध्यम से नवीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए जायेंगे, अब केवल आनलाइन ही मिलेगा और नवीनीकृत भी केवल आनलाइन ही होगा
प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्रालय भोपाल एवं आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल द्वारा जिले के समस्त दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड (यूडीआईडी) जनरेट व प्रदान करने की कार्यवाही जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन को करने के निर्देश प्राप्त हुए है।
कलेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन को इस संबंध में आदेश जारी कर कहा कि यूडीआईडी पोर्टल के माध्यम से ही नवीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए जायें। इस संबंध में जारी निर्देशों में कहा गया है कि पूर्व में जारी दिव्यांग प्रमाण-पत्रों का नवीनीकरण पोर्टल के माध्यम से ही किया जाये किसी भी स्थिति में ऑफलाईन प्रमाण-पत्र जारी न हो और समस्त दिव्यांगजनों के यूडीआईडी काडघर्् जेनरेट हो यह सुनिश्चित किया जाएदतिया - आईटीआई में 80 प्रतिशत से ज्यादा हुआ प्रवेश
प्रदेश के शासकीय आईटीआई संस्थानों में अब तक 80 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों ने विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश लिया है। पिछले वर्ष प्रवेश 64 प्रतिशत था। इस वर्ष अब तक कुल 35 हजार 928 बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसमें सीटीएस में 34 हजार 151, आईएमसी में 926 तथा डीएसटी में 851 प्रवेश दर्ज किए गए है।
प्रदेश में आईटीआई को आठ ज़ोन में बाँटा गया है। इसके तहत प्रवेश प्रक्रिया में सागर ज़ोन में कुल 3 हजार 644 सीटों के विरूद्ध 3 हजार 353 बच्चे, बालाघाट में 3 हजार 956 सीट के विरूद्ध 3 हजार 616, जबलपुर में 5 हजार 428 सीटों के विरूद्ध 4 हजार 729, रीवा में 5 हजार 396 के विरूद्ध 4 हजार 665, उज्जैन में 5 हजार 268 के विरूद्ध 4 हजार 457, इंदौर में कुल 6 हजार 864 सीटों के विरूद्ध 5 हजार 11, ग्वालियर में 5 हजार 4 के विरूद्ध 3 हजार 647 तथा भोपाल ज़ोन में कुल 8 हजार 992 सीटों के विरूद्ध 6 हजार।आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये हर जिले का बने प्लान - संभाग आयुक्त सक्सेना
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये हर जिले का प्लान तैयार किया जाए। जिले में बनाए गए प्लान के क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर प्रति सप्ताह उसकी समीक्षा भी करें। एक जिला एक उत्पाद के कंसेप्ट पर भी कार्य किया जाए। शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को समय पर मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाए। संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने शुक्रवार को मोतीमहल के मानसभागार में संभागीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यह बात कही।
संभागीय विकास कार्यों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, मिलावट के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान, कोविड-19 के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ग्वालियर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित संभाग के सभी जिलों के जिला कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, संभागीय उप आयुक्त राजस्व श्री आर पी भारती सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि नागरिक सुविधाओं का क्रियान्वयन बेहतर होना चाहिए। नागरिकों को घर बैठे शासन की सुविधाओं का लाभ मिले, इसके लिये ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत किया जाए। छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिये आम जनों को शासकीय दफ्तरों तक न आना पड़े, ऐसा सिस्टम डवलप किया जाए। मिलावट से मुक्ति के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत संभाग के सभी जिलों में प्रभावी कार्रवाई की जाए। अभियान के तहत न केवल मिलावटी सामान बेचने वालों के विरूद्ध बल्कि नकली सामग्री निर्माण करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई हो।
संभागीय आयुक्त श्री सक्सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि मिलावट करने वालों के विरूद्ध एफआईआर के साथ-साथ एनएसए की कार्रवाई भी की जाए। सभी जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर मिलावट करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाएँ। सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में आम जनों से मिलावट करने वालों की सूचना देने की अपील भी करें। इसके लिये कलेक्टर एक वॉट्सएप नम्बर भी घोषित करें। मिलावट करने वालों की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाए।
सभी जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आवश्यक सावधानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिये प्रचार वाहन चलाने के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर माइकिंग की व्यवस्था भी की जाए।
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का भ्रमण कार्यक्रम 25 से 28 नवम्बर तक दतिया, इंदरगढ़, सेंवडा एवं भांडेर क्षेत्र में
मिलावट से मुक्ति अभियान के लिये खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग द्वारा संभाग स्तर को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब प्रदान की गई है। इस लैब के माध्यम से खाद्य पदाथों का मौके पर ही परीक्षण किया जा सकेगा।
ग्वालियर संभाग के लिये आई मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह लैब जगह-जगह पर जाकर खाद्य पदार्थों की जाँच का कार्य करेगी। संभाग आयुक्त द्वारा जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का अपने जिले में बेहतर उपयोग करें। यह लैब शहरी क्षेत्र के साथ-साथ छोटे कस्बों में भी जाकर खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच करे। इसके भ्रमण कार्यक्रम का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब 23 नवम्बर को मुरार क्षेत्र में, 24 नवम्बर को डबरा क्षेत्र में भ्रमण कर खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग करेगी। इसके साथ ही 25 से 28 नवम्बर तक दतिया जिले में दतिया, इंदरगढ़, सेंवडा एवं भांडेर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग का कार्य किया जायेगा। मोबाइल वैन द्वारा की जा रही सेम्पलिंग की विस्तृत जाँच के परिणामों की पंजी भी संधारित कर रिपोर्ट संभाग स्तर पर प्रस्तुत की जायेगी।
मोबाइल टेस्टिंग लैब में खाद्य पदार्थों की जाँच के दौरान दूषित पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020
मिलावट से मुक्ति अभियान के लिए अनुभाग स्तर पर दल गठित
मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाद्य पदार्थो में होने वाली मिलावट के विरूद्ध ”मिलावट से मुक्ति अभियान” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत मिलावट खाद्य पदार्थो के निर्माता/विक्रेताओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा आदेश जारी कर अनुभाग स्तर पर दलों का गठन किया गया है।
जारी आदेश अनुसार अनुभाग स्तर पर गठित दल में अनुभाग दतिया के लिए एसडीएम दतिया श्री अशोक सिंह चौहान दल प्रभारी, कनिष्ठत आपूर्ति अधिकारी दतिया श्री राजेश जाटव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश निम और थाना प्रभारी संबंधित क्षेत्र सदस्य के रूप में रहेंगे। अनुभाग सेवढ़ा के लिए एसडीएम सेवढ़ा श्री अनुराग निगवाल दल प्रभारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सेवढ़ा श्रीमती दीपाली सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश निम और थाना प्रभारी संबंधित क्षेत्र सदस्य के रूप में रहेंगे। अनुभाग भाण्ड़ेर के लिए एसडीएम भाण्ड़ेर श्री अरविन्द माहौर दल प्रभारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी भाण्ड़ेर श्री पीएन कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश निम और थाना प्रभारी संबंधित क्षेत्र सदस्य के रूप में रहेंगे।नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
नगरीय निकाय एंव त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2020-21 को सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा आदेश जारी कर विभिन्न कार्यो के संपादन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।
कलेक्टर ने जिन्हें नोडल अधिकारी बनाया है उनमें अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री सुजान सिंह रावत मो.नं. 9098797967 को कानून व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, मतदान दलों का गठन संबंधी कार्य, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री हीरेन्द्र कुशवाह मो.नं. 9407212365 को शिकायतों की मॉनीटरिंग एवं समय सीमा में निराकरण करना संबंधी कार्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर मो.नं. 9993635444 को प्रशिक्षण, मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था प्रबंधन, सेन्स संबंधी कार्य, प्रभारी जिला योजना अधिकारी श्री एसएस सिसौदिया 9826733118 को सांख्यिकीय आंकड़ों का प्रबंधन संबंधी कार्य, लेखा अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री आशीष जैन मो.नं. 9225364450 को व्यय लेखा संबंधी कार्य, उप संचालक जनसम्पर्क श्री अनूप सिंह भारतीय मो.नं. 7772082758 को मीडिया मैनेजमेन्ट संबंधी कार्य सौंपा गया है।इसी प्रकार जिला कोषालय अधिकारी श्री शिवचरन श्रीवास्तव मो.नं. 9826220046 को मतपत्रों का प्रबंधन संबंधी कार्य, जिला पेंशन अधिकारी श्री विजय कुमार गर्ग मो.नं. 9926245722 को वित्तीय प्रबंधन एवं निगरानी मानदेय संबंधी कार्य, प्रबंधन ई-गर्वनेंश श्री नरेन्द्र अवस्थी मो.नं. 9303704455 को कम्यूनिकेशन प्लान प्रबंधन संबंधी कार्य, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शुभम मिश्रा मो.नं. 8800529148 को सामग्री प्रदाय एवं वापिसी प्रबंधन संबंधी कार्य, आरटीओ श्रीमती स्वाति पाठक मो.नं. 7970224897 को परिवहन प्रबंधन संबंधी कार्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमती पूनम मांड्रे मो.नं. 8989456166 को आईटी प्रबंधन संबंधी कार्य, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री मनीष उदैनिया मो.नं. 9685779991 को रूट चार्ट संबंधी कार्य और जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन मो.नं. 90982544122 को प्रेक्षक व्यव्स्था संबंधी कार्य सौंपा गया है।
विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 23 नवम्बर से, पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त
पंचायतराज संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार पुनः 23 नवम्बर 2020 से संशोधित कार्यक्रम अनुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा आदेश जारी कर जनपद पंचायत दतिया की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।
जारी आदेश अनुसार जिन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है उनमें ग्राम पंचायत बुधेड़ा, जनोरी, झडि़या, पठारी, रेड़ा, रिछरा, सिंधवारी, सिरोल के लिए पीसीओ श्री अरूण पाठक, ग्राम पंचायत बसवाहा, भिटोरा, चरबरा, दरयापुर, दिसवार, दुरसड़ा, गुढ़ा, कुसौली, नदाई सासूती, सुजेड़ के लिए पीसीओ श्री गौरतमराम भगत, ग्राम पंचायत बरधुवॉ, बसई, जैतपुरा, लखनपुर, मकड़ारी, मुड़रा, नयाखेड़ा, सांकुली, सतलोन, ठकुरपुरा, उर्दना के लिए एडीईओ श्री जाकिर सिद्धकी, ग्राम पंचायत भदेवरा, देवरा, कामद, परासरी, रिछार, सिमरिया, तरगुवां, उनाव के लिए पीसीओ श्री जितेन्द्र पुरोहित, ग्राम पंचायत सेरसा के लिए एडीईओ श्री जेपी अड़जरिया, ग्राम पंचायत अकोला, चिरोली, कुम्हेड़ी, कुरेठा, लेतरा, नयागांव, सेमई के लिए पीसीओ श्री परमाल सिंह, ग्राम पंचायत बिलौनी, गोविन्दपुर, हतलई, जिगना, खदरावनी, नौनेर, पलोथर, राजपुर, रामसागर, रिछारी, सलैयापमार, सनोरा के लिए पीसीओ श्री पातीराम सुमन रहेंगे।इसी प्रकार ग्राम पंचायत बड़गौर, भदूमरा, ऐरई, घूघसी, हिड़ोरा, जौन्हार, कुरथरा, रावबुजुर्ग, सिजोरा के लिए एडीईओ श्री प्रहलाद माहौर रहेंगे। ग्राम पंचायत भासड़ाकला, भासड़ाखुर्द, बिल्हारी खुर्द, छता, गोंधारी, लमकना, सहदौरा, सनाई, सतारी के लिए उपयंत्री श्री आशुतोष श्रीवास्तव रहेंगे। ग्राम पंचायत बहादुरपुर, बिड़निया, बीकर, बुहारा, गुलमऊ, इमिलिया करखड़ा, खिरियाघोंघू, राधापुर, सड़वारा के लिए पीसीओ श्री रामेशचंद्र नरवरिया रहेंगे। ग्राम पंचायत बड़ेरा, बड़ोनकलां, बामरोल, बानोली, बेहरूका, गोरा, पचोखरा, सीतापुर, उपरांय के लिए पीसीओ श्री राजकुमार अहिरवार रहेंगे। ग्राम पंचायत बनवास, गरेरा, हतलव, कमरारी, कटीली, खमेरा, नुनवाहा, उदगुवां के लिए एडीईओ श्री राजकुमार गुप्ता रहेंगे।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत अगोरा, बाजनी, भागौर, चिरूला, चितुवां, डगरई, दुर्गापुर, गंधारी, करारीखुर्द, लरायटा, निचरोली, तगा के लिए पीसीओ श्री विवेक त्रिपाठी रहेंगे। ग्राम पंचायत बरगांय, डगराकुआं, डोंगरपुर, गढ़ी, हिनौतिया, महेवा, मुरेरा, औरीना, रावरी, सिनावल के लिए पीसीओ श्री श्यामलाल अर्गल रहेंगे। ग्राम पंचायत धवारी, गुजर्रा, इकारा, ललउआ, पठरा और राजापुर के लिए पीसीओ श्री हरी प्रजापति नोडल अधिकारी रहेंगे।
कलेक्टर ने स्थानीय निर्वाचन के वेयर हाऊस का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने पुरानी कलेक्ट्रेट में स्थापित स्थानीय निर्वाचन के वेयर हाऊस का औचक निरीक्षण किया एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर आदेश जारी करें। यह कार्यवाही तत्काल रूप से की जाये। जिससे सभी नोडल अधिकारी अपन-अपने दायित्वों को समझकर कार्य में प्रगति लाए। उन्होंने बाहर से आए ईव्हीएम मशीनों के इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक ईव्हीएम मशीन को बारिकी से जांच कर तैयार करें। इमसें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ कांग्रेस, बसपा एवं भाजपा के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार
Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में ...
-
Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में ...
-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर अगस्त माह से संचालित अभियान में अब तक की कार्रवाई में मिलावटखोरी करने वालों के विरुद्ध ...
-
भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा.) में 3 नवम्बर 2020 को मतदान शांति पूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघन रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु कल...

