कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह ने 3 नवम्बर को भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा.) में प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होने वाले मतदान के संबंध में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने चंद्रोल, भर्रोली, सालौन ए, विच्छौंदना आदि मतदान केन्द्रों के साथ अंतर्राज्यीय शाहपुर मोठ बार्डर का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान मतदाताओं से अपील की वे अपना मतदान स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर करें। किसी के दबाव एवं प्रलोभन में न आए। उन्होंने कहा कि मतदाता कोविड-19 गाईड का भी पूर्ण रूप से पालन करें और मतदान हेतु मास्क अवश्य लगाकर पहुंचे।
ग्वालियर टाइम्स का अधिकृत कार्यालयीन दतिया समाचार पृष्ठ पर दतिया जिला के समाचार व आलेख एवं समसामायिकी यहां आप पढ़ सकेंगें । हमारी वेबसाइटों www.gwaliortimeslive.com www.gwaliortimes.in www.awazehind.in पर आप इस पेज की ताजा हेडलाइनें देख और पढ़ सकेंगें
ग्वालियर टाइम्स श्योपुर विस्तृत समाचार
ग्वालियर टाइम्स ( आफिशियल)
रविवार, 1 नवंबर 2020
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती नाका एवं मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
मतदान दल के सदस्यों को मतदान सामग्री का वितरण होगा आज, तीन ब्लाकों से मिलेगी मतदान सामग्री
दतिया जिले के भाण्ड़ेर विधानसभा उपनिर्वाचन में 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त किए मतदान दल के सदस्यों को 2 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शासकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज दतिया में मतदान सामग्री एवं कोविड-19 संक्रण को रोकने हेतु सामग्री प्रदाय की जायेगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता ने मतगणना सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि मतदान सामग्री वितरण के दौरान मतदान दल के सदस्यों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मतदान दल के सदस्यों को सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखा जाए। मतदान सामग्री वितरण स्थल पर सेनेटाईज की पूर्ण व्यवस्था के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया जायेगा। मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने हेतु एवं उन्हें वापिस लाने के लिए 80 बसों एवं 50 चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। इन सभी वाहनों को सेनेटाईज किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, अपर कलेक्टर श्री एसएस रावत, एडीशनल एसपी श्री कमल मौर्य, रिटर्निग ऑफीसर भाण्ड़ेर श्री अरविन्द सिंह माहौर आदि उपस्थित थे।भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र (अ.जा.) में 3 नवम्बर को 260 मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य सम्पन्न कराए जाने हेतु नियुक्त किए गए मतदान दल के सदस्यों को सामग्री वितरण हेतु शासकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज दतिया के प्रांगण मंे 32 सेक्टरों को 3 ब्लाको में विभाजित किया गया है। ए ब्लाक में 1 से 10 सेक्टर के, बी ब्लाक में 11 से 20 सेक्टर के और सी ब्लाक में 21 से 32 सेक्टर के तहत् आने वाले मतदान केन्द्रों के दलों को निर्धारित टेबिल पर मतदान सामग्री का वितरण 2 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से प्रदाय किया जायेगा।
आज 1 नवम्बर को मतदान सामग्री वितरण एवं मतदान उपरांत सामग्री प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदा किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि 2 नवम्बर को सामग्री वितरण कार्य में लगे दल के सदस्यों को प्रातः 6.30 बजे सामग्री वितरण केन्द्र पर उपस्थित होना होगा जबकि 3 नवम्बर को मतदान उपरांत सामग्री प्रापत करने वाले दल के सदस्यों को अपरान्ह 4 बजे केन्द्र पर उपस्थित होना होगा।
2 व 3 नवम्बर को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण कराना होगा
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रिंट मीडिया में भी मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पूर्व प्रकाशित कराये जाने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से पूर्व प्रमाणन कराना अनिवार्य किया है।
विधानसभा उप निर्वाचन के मामले में 2 व 3 नवम्बर के समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों का प्री सर्टिफिकेशन कराना होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कोई भी राजनैतिक दल या उम्मीदवार अथवा अन्य कोई संगठन या व्यक्ति विधानसभा के लिए होने वाले मतदान के दिन तथा उसके एक दिन पहले कोई भी विज्ञापन मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से बिना पूर्व प्रमाणन कराये प्रकाशित नहीं करेगा।शनिवार, 31 अक्टूबर 2020
कलेक्टर ने मतदान हेतु नोडल अधिकारियों को सौंपे गए कार्यो की समीक्षा की - 80 बसों के माध्यम मतदान दल मतदान केन्द्र पर पहुंचेगे
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता ने भाण्ड़ेर विधानसभा उपनिर्वाचन हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को सौंपे गए कार्यो और दायित्वों की समीक्षा करते हुए मतदान हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुजान सिंह रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित सभी नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान हेतु अब कुछ ही दिन शेष बचे है किसी भी नोडल अधिकारी को किसी भी प्रकार की शंका या परेशानी हो उसे अवगत करायें। जिससे निराकरण की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने मतदान प्रशिक्षण के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया के संबंध में नोडल अधिकारियों को भी प्रशिक्षित करें जिससे आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मतदान सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान केन्द्रों तक मतदान दल के सदस्यों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर श्री दत्ता ने मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले परिचय पत्रों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि मतदान कर्मियों को समय रहते उनको परिचय पत्र प्रदाय करना सुनिश्चित किया जाए। जिससे मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने मतदान वाले दिन अर्थात 3 नवम्बर को संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यो की भी समीक्षा की।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दलों को मतदन केन्द्रों तक ले जाने एवं मतदन उपरांत मतगणना स्थल तक वापिस लाने हेतु 80 बसों की व्यवस्था की गई है। जबकि इसके अतिरिक्त 50 फोर व्हीलर वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस के ऊपर लगाए जाने वाले रूट चार्ट एवं उसके तहत् आने वाले मतदान केन्द्र तथा सेक्टर का भी उल्लेख किया जाएगा।
6 असामाजिक तत्वों को किया जिला बदर
जिला मजिस्ट्रेट श्री बी. विजय दत्ता ने विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एवं विभिन्न धाराओं में पुलिस थानों में प्रकरण दर्ज होने पर पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर 6 असामाजिक तत्वों जिसमें चार को 6 माह के लिए और दो पर तीन माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही कर जिला दतिया एवं उससे लगे अन्य जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने के आदेश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट श्री बी. विजय दत्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 की सहपठित धारा 5 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए थाना भाण्ड़ेर के ग्राम बेरछ निवासी शिवम उर्फ पटेल पुत्र रज्जन सिंह यादव को, थाना कोतवाली दतिया के दरोगा वाली गली निवासी दीपक उर्फ दीपम मलैया पुत्र राजेन्द्र मलैया को, थाना कोतवाली दतिया के सायनी मोहल्ला निवासी बेटू खां पुत्र रशीद खां को, थाना कोतवाली दतिया के होलीपुरा निवासी शिवम सिहारे पुत्र श्री टुन्डे उर्फ रविन्द्र सिहारे को विभिन्न धाराओं में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध होने पर 6 के लिए जिला बदर की कार्यवाही की है। जबकि थाना सिविल लाईन दतिया के ग्राम महाराजपुरा निवासी मानवेन्द्र पुत्र गब्बर सिंह गुर्जर, थाना पण्ड़ोखर के ग्राम बिल्हैटी निवासी माताप्रसाद पुत्र धनीराम जाटव को विभिन्न धाराओं में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध होने पर 3 के लिए जिला बदर की कार्यवाही की है। और इन्हें निर्देश दिए गए है कि वह निर्धारित की गई की काल अवधि के लिए जिला दतिया एवं उससे लगे अन्य जिले शिवपुरी, ग्वालियर, भिण्ड़ जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए। निष्काशन अवधि में यह अपने निवास की जानकारी डाक के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं संबंधित थाने को भेजेंगे।म.प्र.स्थापना दिवस पर शासकीय भवनों पर होगी रोशनी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को प्रति वर्ष जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। लेकिन शासन ने नोवेले कोरोना वायरस कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश में स्थित सभी मुख्य शासकीय भवनों पर 1 नवम्बर 2020 की रात्रि को रोशनी की जाएगी।
शासकीय सेवकों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-तिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर न्यू कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री बी. विजय दत्ता ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, अपर कलेक्टर श्री एसएस रावत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दतिया श्री अशोक सिंह चौहान सहित कलेक्ट्रेट की विभिन्न विभागों एवं शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।
24×7 ईव्हीएम स्ट्रांग रूम कंट्रोल रूम का गठन
विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के तहत् दतिया जिले में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 21 भाण्ड़ेर (अ.जा.) हेतु जिला स्तर पर संचार तथा सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु 24×7 ईव्हीएम स्ट्रांग रूम कंट्रोल रूम गठित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता ने बताया कि इस कंट्रोल रूम पर 24 घंटे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रातः 6 बजे दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में प्राध्यापक डॉ. सुभाष कौशिका, सहायक अध्यापक श्री अजय प्रजापति, अमीन जल संसाधन श्री विष्णु दत्त मिश्रा, भृत्य श्री मुन्नालाल कुशवाहा, श्री वृन्दावन रहेंगे। दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक द्धितीय पाली में प्राध्यापक श्री सुधीर पाण्डे़य, अमीन जल सांधन श्री राजीव श्रीवास्तव, सहायक-वर्ग 3 श्री राजेश भूषण दुबे, भृत्य श्री हरीराम साहू, भृत्य श्री रामकुमार शर्मा रहेंगे। रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक तृतीय पाली में सहायक प्राध्यापक श्री चंदन सिंह यादव, सहायक वर्ग-3 श्री आशीष अग्रवाल, प्राथमिक शिक्षक श्री अनंत राम गौतम, कार्यपालन यंत्री श्री ईश्तयाक खंन भृत्य श्री सुनील सिंह राय रहेंगे।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ऑनलाईन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के जारी कार्ययोजना वर्ष 2020 के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया द्वारा जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव के मार्गदर्शन में भारत की एकता और अखण्डता के प्रतीक तथा भारत को एक सूत्र में मोतियों की तरह पिरोह कर अखण्ड भारत के सपने को साकार करने एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती पर आज 31 अक्टूबर 2020 शनिवार को ए.डी.आर दतिया में ऑनलाईन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।
विधिक जागरूकता शिविर में सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश दतिया श्री दिनेश कुमार खटीक द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुये। नागरिकों को एकजुटता के साथ रहने का संदेश देते हुये बताया गया कि नागरिकों के एकजुट होने से बडी से बडी कठिनाईयों का आसान तरीके से समाधान किया जा सकता है तथा राष्ट्र की अखण्डता के लिए सभी का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है जो एक अच्छे समाज का निर्माण भी करता है।इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियर श्री सुदीप तिवारी, सुनील त्यागी जिविसेप्रा सहित बीएस.डब्लू के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे
जेल में बंद बंदियों के परिजन मुलाकात कर सकेंगे आज से
राज्य शासन ने जेल में परिरूद्व बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात करने की अनुमति 1 नवम्बर 2020 से शुरू होगी। बंदियों से उनके परिजनों से मुलाकात जेल मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों तथा कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए करनी होगी।
जिला जेल दतिया के अधीक्षक ने बताया कि विचाराधीन बंदियों को सप्ताह में एक वार एवं दंडित बंदियों को 15 दिन में एक बार मुलाकात की अनुमति दी जायेगी। एक बन्दी से दो व्यक्ति ही मुलाकात हेतु आवेदन दे सकेंगे। एक वार में दो से अधिक व्यक्ति मुलाकात नहीं करेंगे। मुलाकात का समय प्रातः 8 बजे दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मुलाकात की समय सीमा भी 20 मिनिट के स्थान पर 15 मिनिट रहेगी। विशेष परिस्थतियों में 2 से अधिक व्यक्तियों के मुलाकात संबंधी प्राप्त आवेदनों पर जेल अधीक्षक परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।जिला जेल के अधीक्षक ने बताया कि सभी बंदियों को इनकमिंग दूरभाष सुविधा का लाभ शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप यथावत जारी रहेगा। मुलाकत कक्ष में आने वाले प्रत्येक परिजन एवं बंदी के लिए मास्क लगाना आवश्यक होगा। कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु केन्द्र एवं राज्य शासन तथा जेल विभाग भोपाल द्वारा समय-समय पर जारी निदेशों का पालन करना होगा।
Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार
Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में ...
-
Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में ...
-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर अगस्त माह से संचालित अभियान में अब तक की कार्रवाई में मिलावटखोरी करने वालों के विरुद्ध ...
-
भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा.) में 3 नवम्बर 2020 को मतदान शांति पूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघन रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु कल...


