गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

नेशनल मीडिया अवार्ड के लिये 20 नवम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल मीडिया अवार्ड के लिये 4 श्रेणियों में 20 नवम्बर 2020 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। मीडिया समूह की मतदाता जागरूकता अभियान की गुणवत्ता, कवरेज/मात्रा की सीमा, जनता पर प्रभाव के सबूत और कोई अन्य प्रासंगिक कारक संबंधी कार्यो के आधार पर प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और सोशल मीडिया के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर यह पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
    पुरस्कार के लिये प्रविष्टियाँ श्री पवन दीवान अवर सचिव (संचार) भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली पिन कोड 110001 के पते पर 20 नवम्बर 2020 तक पहुंच जाना चाहिये। प्रविष्टियों में नाम, पता, फोन, फैक्स नम्बर और ई-मेल एड्रेस अवश्य लिखा हो। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2021 को यह पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

कलेक्टर दत्ता ने मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का किया अवलोकन मतदान कर्मियों द्वारा मास्क नहीं लगाने पर व्यक्त की नाराजगी

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता ने जिले की भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा.) में 3 नवम्बर 2020 को मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त किए गए मतदान कर्मियों का श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट कॉलेज में चल रहे द्धितीय प्रशिक्षण का मंगलवार को पहुंचकर निरीक्षण किया।
    श्री दत्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य संपादित कराने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रशिक्षण में भाग ले रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी तथा मतदान दल में नियुक्त किए गए अधिकारी, कर्मचारी द्धितीय चरण के प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता के साथ लें। ईव्हीएम के संचालन अथवा मतदान प्रक्रिया के संबंध में किसी प्रकार की शंका होने पर उन्हें मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से दूर करा ले। जिससे पूर्ण आत्म विश्वास के साथ मतदान सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल के अन्य सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दौरान किए जाने वाले कार्यो के लिए जो दिशा निर्देश दिए गए है। उनका पूरी गंभीरता के साथ अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कोविड-19 की गाईड लाईन का भी पालन करें और मास्क एवं सेनेटाईजर का भी उपयोग करे।
    कलेक्टर श्री दत्ता ने प्रशिक्षण में कुछ कर्मचारियों द्वारा मास्क लगाकर न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें त्वरित मास्क उपलब्ध कराये गए और निर्देश दिए कि बिना मास्क के प्रशिक्षण एवं निर्वाचन कार्य करते पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी। द्धितीय चरण के मतदान दल के सदस्यों का प्रशिक्षण रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट कॉलेज में दो पालियों में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रोफेसर डॉ. आरपी नीखरा, प्रोफसर डॉ. रतन सूर्यवंशी, व्याख्याता श्री मनोज द्धिवेदी  द्वारा प्रदाय किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को मतदान की  बारीकियों, कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन, आदर्श आचरण संहिता का पालन, पीठासीन की डायरी, मतदान केन्द्र पर मतदान के पूर्व मॉकपोल, ईव्हीएम मशीनों का संचालन, मतदान के दौरान उपयोग में होने वाले विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति, मतदान के दिन समय-समय पर मतदान के प्रतिशत की जानकारी देने संबंधी जानकारी दी गई।

अपर कलेक्टर ने मतदान दल के सदस्यों को दी जाने वाली मतदान सामग्री का किया निरीक्षण

 

दतिया जिले के भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा.) में 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के दौरान मतदान दल के सदस्यों द्वारा उपयोग में की जाने वाली सामग्री का अपर कलेक्टर श्री सुजान सिंह रावत ने मतगणना स्थल पॉलीटैक्निक कॉलेज पर पहुंचकर जायजा लिया और मतदान दल के सदस्यों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु प्रदाय की जाने वाली सामग्री तथा मतदान सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खाद एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच करेंगे दल

 दतिया जिले के किसानों को उत्तम गुणवत्ता का उर्वरक, पौध संरक्षण औषधियां एवं बीज प्रदाय करने की दृष्टि से रबी 2020-21 में विकास खण्ड़वार दलों का गठन किया गया है। यह दल उर्वरक पौध संरक्षण औषधिया एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संयुक्त हस्ताक्षर के उपरांत अपना प्रतिवेदन किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक दतिया को प्रस्तुत करेंगे। यह दल लक्ष्य अनुसार उर्वकर, कीट नाशक एवं बीज गुण नियंत्रण नमूनों की पूर्ति भी सुनिश्चत करेंगे।
    किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया के उप संचालक ने बताया कि दतिया विकासखंड के लिए गठित दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालन कृषि डॉ. प्रतीक कुमार भट्ट होंगे। इस दल में प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एके शाक्य और कृषि विकास अधिकारी श्री आरके गुप्ता को सदस्य के रूप में रखा गया है।
    सेवढ़ा विकास खंड के लिए गठित किए गए दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि श्री आरएन सखवार और दल में सदस्य के रूप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आरसी शर्मा, कृषि विकास अधिकारी श्री एचएम कटारिया को रखा गया है।
    भाण्ड़ेर विकासखंड के लिए गठित दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि श्री राजीव वशिष्ठ रहेंगे। इनके सहयोग के लिए दल में सदस्य के रूप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भाण्ड़ेर श्री डीपी अड़जरिया को रखा गया है।
    यह दल मिसब्रांड के उर्वरक, औषधियां एवं बीजों के अवैध भण्ड़ारण, अवैध परिवहन, अधिक कीमत एवं बिना लायसेंस पर बेचने जैसे मामलों में वैधनिक कार्यवाही करेंगे। निरीक्षण के साथ-साथ गंभीर अनियमित्ता पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर करायेंगे। और की गई कार्यवाही की प्रगति से प्रतिदिन सायं 5 बजे तक 07522-234582 पर अवगत करायेंगे।

5 प्रकरणों में 11 लाख 61 हजार 250 रूपये की मदिरा, सामान जप्त

 दतिया जिले में भाण्ड़ेर विधानसभा उपनिर्वाचन के तहत् जिले में लागू आदर्श आचरण संहिता के पालन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय परिवहन की रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री बी. विजय दत्ता के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् आबकारी विभाग के विशेष दल द्वारा ग्राम ततारपुर पुलिस थाना भाण्ड़ेर में 5 प्रकरणों में 11 लाख 61 हजार 250 रूपये के अवैध मदिरा बनाने एवं संग्रहित किऐ जाने का सामान, अवैध मदिरा जप्त कर कार्यवाही की गई है।
    जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् मुखबिर की सूचना पर आबकारी वृत्त भाण्ड़ेर में स्थित ग्राम ततारपुर पुलिस थाना भाण्ड़ेर में आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त दबिश देकर मौके पर 16000 कि.ग्रा. गुड़ लाहन एवं 735 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, अवैध मदिरा बनाने के उपकरण एवं संग्रहित किए जाने का सामान जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत् 3 प्रकरण  और 34 (2) के तहत् 2 प्रकरण कुल 5 कायम किए गए। उक्त प्रकरणों में जप्त की गई अवैध शराब एवं सामान की अनुमानित कीमत 11 लाख 61 हजार 250 रूपये है। जप्त शराब के सैम्पल जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए है। जिला आबकारी अधिकारी ने बातया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में अंकुश लगाने इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के.एल भगौरा, वृत्त प्रभारी पण्ड़ोखर आबकारी उपनिरीक्षक श्री टीआर वर्मा, श्री अनिरूद्ध खानविलकर एवं पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा

भाण्डेर विधानसभा उपनिर्वाचन हेतु आमसभा एवं नुक्कड़ सभाओं के लिए 28 स्थान चिन्हित

 भाण्ड़ेर विधनसभा उपनिर्वाचन हेतु राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित की जाने वाली आमसभाओं आदि के लिए स्टेडिंग कमेटी की बैठक में चर्चानुसार  रिटर्निग ऑफीसर भाण्ड़ेर एवं अनुभिागीय अधिकारी (पुलिस) भाण्ड़ेर द्वारा संशोधित 28 स्थलों को आमसभाओं एवं नुक्कड़ सभाओं के लिए चिन्हित।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता ने बताया कि भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों को आमसभा एवं नुक्कड़ सभा आयोजित किए जाने हेतु संशोधित चिन्हित किए गए 28 स्थानों में भाण्ड़ेर में मंडी प्रांगण भाण्ड़ेर, मेला ग्राउण्ड भाण्ड़ेर, स्टेट बैंक प्रांगण भाण्ड़ेर, गांधी चौक भाण्ड़ेर, संकट मोचन मंदिर के पीछे, पण्ड़ोखर में बस स्टैण्ड़, सोहन में बस स्टैण्ड़, सालौन-बी में गैस एजेन्सी प्रांगण, भलका में हनुमान मंदिर प्रांगण, गोदन में हनुमान मंदिर प्रांगण, सेथरी में रोड मोहल्ला प्रा.वि. के सामने, खेल स्टेडि़यम, तालगांव में प्रा.वि. के सामने नुक्कड़ सभा, खिरियाआल में उ.मा.वि.के सामने नुक्कड़ सभा, सरसई में धमना रोड़ खेल ग्राउण्ड़, धमना रोड़ हनुमान मंदिर के प्रांगण में, उनाव में सार्वजनिक शौचालय के सामने, उनाव बालाजी में बालाजी मंदिर पानी की टंकी के पास, बीकर में बस स्टैण्ड़, दुरसड़ा में बस स्टैण्ड नुक्कड़ सभा, कामद में कामद तिराहा नुक्कड़ सभा, विछोंदना में मा.वि. प्रांगण, परासरी में शोतिनगर परासरी, धवारी में लमान की माता गोविन्दगढ़, चिरोली में पंचायत भवन के पास, बड़ेरासोपन में पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास, बिल्हेटी में हनुमान जी मंदिर के पास और भिटारी में हनुमान जी मंदिर के पास का स्थान शामिल है।  

सोमवार, 26 अक्टूबर 2020

भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 75 हजार से अधिक मतदाता 13 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

 दतिया जिले की भाण्डेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा.) में 3 नवम्बर 2020 को 1 लाख 75 हजार 859 मतदता 260 मतदान केन्दों पर मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदाताओं में 94 हजार 71 पुरूष एवं 81 हजार 782 महिला मतदाता और 6 अन्य मतदाता शामिल है। भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक आयु के 422 मतदाता और 173 दिव्यांग मतदाता की मांग पर डाक मतपत्र जारी किए गए है। 
   भाण्डेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नोटा सहित कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिसमें फूल सिंह बरैया इंडियन नेशनल कांग्रेस, महेन्द्र बौद्ध बहुजन समाज पार्टी, रक्षा संतराम सरौनियां भारतीय जनता पार्टी, अशोक पवार (वंशकार) समता समाधान पार्टी, रामदयाल प्रभाकर वंचित बहुजन आधाड़ी, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उत्तम सिंह, ऊदल सिंह ठाकुर (खंगार), चंद्रभान सिंह, चंद्रशेखर, जग्गनाथ प्रसाद, मोहर सिंह, रघुवीर रवि वंशकार और स्वदेश कुमार के अलावा नोटा भी शमिल है।

मतदाता को अपनी पहचान हेतु लाना होगा इनमें से एक दस्तावेज
   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मतदान का प्रतिशत को बढ़ाने की दृष्टि से आयोग ने मतदाताओं की पहचान हेतु मतदाता फोटो परिचय पत्र (ईपिक) कार्ड के अतिरिक्त अन्य 12 दस्तावेजों में से एक कोई दस्तावेज मतदाता को मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत करना होगा।  
    मतदाता सूची में नाम होने पर मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्रायविंग लाइसेंस, राज्य या केन्द्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले सर्विस पहचान पत्र, बैंक या डाकघर पासबुक, पेन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन प्रमाण पत्र, सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी) तथा फोटोयुक्त आधार कार्ड के द्वारा मतदान कर सकेगा।
    कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर थर्मल स्केनर किया जायेगा। मतदाताओं को ग्लब्स प्रदान किए जायेंगे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर साबुन, पानी, मास्क सेनेटाईजर की सुविधा उपलबध रहेगी। किसी मतदाता के शरीर का तापक्रम 98 डिग्री फैरानाईट से अधिक होने या संदिग्ध कोरोना संक्रमित व्यक्ति को निर्धारित समय का अंतिम एक घंटा दिया जायेगा। मतदान उपरांत मतगणना 10 नवम्बर को शासकीय पॉलीटैक्निक महाविद्यालय दतिया में दो हॉलों में की जायेगी। प्रत्येक हॉल में 7 टेबिल लगाई जायेगी।

बीएलओ भूपत सिंह निलंबित

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से ना लेने एवं सौंपे गए बीएलओ के कार्य को सही ढंग से न करने के आरोप में शासकीय प्राथमिक विद्यालय सनाई के बीएलओ श्री भूपत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 निर्वाचन के तहत की गई है। निलंबन की कार्रवाई रिटर्निंग ऑफिसर करेरा  के प्रतिवेदन पर की गई है।
   उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय सनाई बड़ोनी दतिया जो करैरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जिला शिवपुरी के तहत आता है।

चंबल आईजी श्री शर्मा ने उपनिर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की

    चंबल संभाग के आईजी श्री मनोज शर्मा ने दतिया जिले की भाण्ड़ेर विधानसभा उपनिर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री बी. विजय दत्ता, पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य उपस्थित थे।
    आईजी श्री शर्मा ने भाण्ड़ेर विधानसभा उपनिर्वाचन के संबंध में पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन हो। जिले की सीमा पर बनाये गए नाकों पर सख्ती से जांच की जाए संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अनुमति से अधिक वाहन चलते पाए जाने पर कार्यवाही करें। आईजी ने कहा कि ऐसे आसामाजिक तत्व एवं ऐसे व्यक्ति जो चुनाव को प्रभावित कर सकते है उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चत करें। इस दौरान कलेक्टर श्री बी. विजय दत्ता ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों के संबंध में, कानून व्यवस्था के संबंध में और पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। 

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

वैध रेत खदान पर बाधक बनकर सामने आ रहे सफेद पोश ,शासन को हर दिन लगा रहे लाखों की राजश्व का चपत, प्रशासन बना असहाय ( वीडियो और तस्वीरें देखें )

 काम की तलाश में मजदूरों को नहीं करनी पड़ेगी जद्दोजहद, हर हाथ को मिलेगा खदान में काम करने का मौका -पुजारा 

खदान संचालन में राजनीतिक दखलंदाजी बन रही बाधा

सीधी से राम बिहारी पांडेय ( ग्वालियर टाइम्स ) 





सीधी। रोजगार की तलाश में भटक रहे मजदूरों को काम देने के लिए नदियों में मौजूद रेत को निकालने का सरकार ने टेंडर किया है जिससे मजदूरों को काम मिल रहा है तो सरकार के खाते में राजस्व भी जाने लगा है लेकिन बीते 5 सालों से शासन को  चूना लगाने वाले राजनीतिक दलों से वास्ता रखने वाले लोगों को रास नहीं आ रहा उन्हें ना तो मजदूरों को काम नहीं है मतलब है नहीं शासन के खाते में बजट जाने से मतलब है उन्हें तो रेत से अवैध कमाई करने का मौका हाथ से निकलता दिख रहा है जिसके कारण खदानों से कई किलोमीटर दूर रहने वाले मजदूरों को बुलाकर विरोध करना चालू कर दिए जी हां हम बात कर रहे हैं सीधी जिले के गोपाद नदी सहित छोटी-छोटी नदियों में मौजूद रेत के निकासी  के लिए मंजूर हुई खदानों की जहां नीलामी के 6 महीने बाद रेप निकासी करने पहुंचे संविदा कार को स्थानीय लोग काम नहीं करने दे रहे हैं बीते 1 सप्ताह से राजनैतिक दलों से जुड़े लोग अपने चंद लोगों को साथ में लेकर खदान पहुंच जाते हैं जहां काम पाने के बहाने आंदोलन प्रदर्शन करने लगते हैं जिसके कारण खदान में पहुंचे वाहनों में रेत की लोडिंग नहीं हो पा रही है । खदान संचालक ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर खदान संचालित कराने की अपेक्षा किए हैं।

डोल भरुही गोतरा निधिपुरी सफेद पोश अपराधियों का डेरा ( White Collor Criminals )

गोपद नदी की खदानों से रेत निकालने के लिए सैनिक फ्रूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रेत निकासी करने की तैयारी कर जैसे ही काम चालू किया वैसे ही पूर्व में खाता संचालन करने वाले नेताओं ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है वह मजदूरों को काम देने के नाम पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जवकी कंपनी ने हर खदान में डेढ़ से 200 मजदूरों को कांम दे रखा है उधर मजदूरों को भड़का कर लोडिंग के लिए जहां भारी भरकम रकम की मांग कर आने लगे हैं वही मशीन से रेट निकासी कर डंप करने के बाद वाहन में लोड करने का दबाव देने लगे एक ही काम के लिए दोहरा खर्च कराना चाह रहे हैं जानकारों के अनुसार डोल गोतरा नींधपूरी भरुही खदानों में सफेदपोश धारियों का डेरा हो गया है जिसके चलते खदान संचालन का कार्य प्रभावित हो रहा है। ( वीडियो के नीचे समाचार जारी है ) 




मजदूरों के लिए कम खुद को ठेका देने बना रहे दबाव

खदानों में मजदूरों को काम मिलता देख पूर्व के ठेकेदार अच्छे खासे सहमे हुए हैं वे हिस्सेदार बनने के लिए खदान वाले इलाके के बाहर से मजदूरों को लाकर विरोध करना चालू किए हुए हैं उनका मकसद जरूरतमंद लोगों को काम दिलाना नहीं स्वयं को काम देने के लिए दबाव बना रहे हैं कई ठेकेदार तो यह भी कहते सुना दो कंपनी ने बालू का दाम इतना कम कर दिया है कि जब काम करने की जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी तो फिर दाम उसूलना मुश्किल हो जाएगा । बताया गया है कि खदान में बालू का दाम ₹20 कर दिया गया है जिसके चलते पांच सैकडा बालू केवल आठ से दस हजार में मिलने लगी है। जबकि पंचायत से हो रही है कि निकासी इसी बालू का दाम 18 से ₹20000 वसूले जा रहे थे।

मांग को सुनकर ग्रामीण हो रहे परेशान 

बालू की खदानों में काम करने के लिए जिस तरह से सफेदपोश धारी दबाव बना रहे हैं मजदूरों द्वारा की जा रही मांग को सुनकर स्थानीय गांव के लोग हैरान और परेशान हैं उनके अनुसार पूर्व के ठेकेदारों द्वारा  वाहन में रेत भरने के लिए 600 से ₹800 का पारिश्रमिक दिया जाता था वर्तमान समय में ठेकेदारों के इशारे पर वहीं मजदूर 4 से ₹5000 की मांग कर रहे हैं इतना ही नहीं सफेदपोश धारी गांव में पहुंचकर ठेकेदार का विरोध करने के लिए जवाब ही डाल रहे हैं विरोध न करने की स्थिति में अभद्रता गाली गलौज की जाने लगती है जिसके कारण गांव के लोगों को अच्छा खासा परेशान होना पड़ रहा है।

हर हाथ को काम देने की योजना

बालू की खदानों मैं काम करने के लिए  जिस गांव में खदान मंजूर है उस गांव के लोगों को काम देने की तैयारी सैनिक फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है कंपनी के डायरेक्टर नीरज पुजारा का कहना है कि हर खदान में देर से 200 मजदूरों को काम दिया जा रहा है उनकी मंशा है कि जिस गांव की खनिज संपदा की निकासी की जा रहे हैं उस गांव के लोगों को काम दिया जाए लेकिन बाहरी तत्वों द्वारा स्थानी मजदूरों को काम देने में बाधक बन गया बाहर से किराए पर मजबूर ना कर खदान के पास बैठा देते हैं जो काम नहीं करने दे रहे हैं।

Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार

Gwalior Times Live Datia Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव विस्तृत दतिया समाचार सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में ...